इराक़ी प्रधानमंत्री के कार्यालय के प्रवक्ता विलियम वर्दा ने सीएनएन से बात करेते हुए कहा कि इराक़ सरकार, अमरीकी सैनिकों को देश से निकालने के संसद के प्रस्ताव का समर्थन करती है।
वर्दा ने कहा कि अमरीकी सैनिकों के इराक़ में बाक़ी रहने के लिए कोई समझौता नहीं हुआ है और बग़दाद सरकार संसदीय प्रस्ताव को लागू करने की दिशा में क़दम बढ़ा रही है।
इससे पहले इराक़ के प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल महदी ने अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो से मुलाक़ात में कहा था कि वाशिंग्टन को अपने सैनिकों को इराक़ से निकालने के मुद्दे की समीक्षा करने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल भेजना चाहिए।